✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CHATRA: गोलीबारी करते हुए अपराधी स्टोन क्रेशर में घुसे, कैश लेकर हुए फरार  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:21:59 AM

चतरा(CHATRA): जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अज्ञात अपराधियों ने फिर स्टोन क्रेशर पर गोलीबारी की है. बाइक सवारअपराधी गोलियों की तड़तड़ाहट के सहारे स्टोन क्रशर पहुंचे और कार्यालय के ड्रावर में रखे 12 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी राकेश रंजन, एसडीपीओ अविनाश कुमार, हंटरगंज सर्किल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय, हंटरगंज थाना प्रभारी सचिन दास सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचे. बताया जाता है कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है.

दहशत फैलाने के लिए की गई गोलीबारी

एसडीपीओ अविनाश कुमार कुमार ने बताया कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी की है. हालांकि, स्टोन क्रेशर पर किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि कार्यालय से 12 हजार रुपए नगदी लेकर अपराधी फरार हो गए हैं. गौरतलब, है कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपुरा गांव के पास युगल किशोर सिंह का स्टोन क्रशर है. पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर अपराधियों के धर पकड़ की कोशिश की जा रही है. बता दें कि पांडेपूरा क्षेत्र बिहार से सटा हुआ है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बिहार की सीमा में घुस गए हैं.  हालांकि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए हंटरगंज के आसपास के क्षेत्रों में वाहन चेकिंग सहित अन्य अभियान शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.