✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छतरपुर में क्रशर प्लांट को फूं'कने की कोशिश, मजूदरों के शोर मचाने पर भागे अपराधी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:15:28 AM

पलामू(PALAMU): छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा में अपराधियों ने क्रशर प्लांट को फूंकने की कोशिश की है. देर रात हथियारबंद अपराधी क्रशर प्लांट पहुंचे थे. अपराधियों ने क्रशर में लगी जेसीबी ट्रैक्टर में भी तोड़-फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की है. अपराधियों के उत्पात मचाने पर मजदूरों ने शोर मचाया तो अपराधी वहाँ से फरार हो गए. इस घटना के बाद से मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की किसी संगठन ने जिम्मेवारी नहीं ली है. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी क्रशर मालिक को डराना चाहता है. क्रशर मालिक से भी पुलिस पूछताछ करेगी. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई लेवी मांगने की जानकारी पुलिस को नहीं है. पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.     

रिपोर्ट: अरविन्द अग्रवाल ,छतरपुर,  पलामू  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.