✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपराधियों के हौसले बुलंद, गोलमुरी थाना से चंद कदम दूर हुई फायरिंग, फल व्यवसायी को मारी गोली

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 11, 2026, 4:52:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक की पहचान कन्हैया यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से फल व्यवसायी बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया यादव मंगलवार को अपने घर से दुकान के लिए निकले थे. जैसे ही वे गोलमुरी थाना के पास स्थित प्ले ग्राउंड के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से आसपास अफरातफरी मच गई. गोली लगने से कन्हैया गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपराधिक साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur newsjamshedpur big newsfiringfiring in jamshedpurjsrjsr updatejamshedpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.