✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यौन शोषण मामले में अपराधी को मिली कड़ी सजा, जानिए पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:52:41 PM

रांची (RANCHI) : पोक्सो कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान अपराध करने वाले व्यक्ति को सजा सुनाई गई है. आरोपी ने नाबालिग का यौन शोषण लगातार किया था. कोर्ट ने पहले ही आरोपी को सुनवाई के उपरांत दोषी करार दे दिया था.

जानिए कहां का है पूरा मामला

 मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग से यौन शोषण का एक मामला 2020 के फरवरी महीने में आया था. जिसमे रांची के सदर थाना क्षेत्र का संदीप साव नामक व्यक्ति ने एक नाबालिग का यौन शोषण किया. जिसमे आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जिसके बाद 23 फरवरी, 2020 को पीड़िता नाबालिग के परिजनों ने रांची के सदर थाना क्षेत्र में संदीप साव को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफ आई आर दर्ज कराया था. इस मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.

कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा 

इस मामले में 11 जुलाई को अदालत ने आरोपी संदीप साव को दोषी पाया था. शनिवार को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराए गए और संदीप साव को 10 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा 10 हजार रुपए जुर्माना देने का निर्देश दिया जाय है. अगर जुर्माना की राशि अदा नहीं की जाती है तो ऐसे में 1 साल और जेल की सजा काटनी होगी.

Tags:Jharkhand newsranchi newscriminal punishmentin sexual exploitationknow the whol matterposco courtranchi policeनाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्मरांची ट्रेंडिंग न्यूजझारखंड ब्रेकिंगनाबालिग के साथ उत्पीड़न मामाझारखंड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.