✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Crime News:धनबाद की जोगता पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाइक व हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:42:33 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की जोगता पुलिस को  एक बड़ी सफलता मिली है.  अपराध को अंजाम देने के फिराक में लगे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया गया है.  दरअसल, बुधवार की देर रात पुलिस की एक विशेष टीम ने जांच अभियान के दौरान बाइक पर सवार एक अपराधकर्मी रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती को हथियार के साथ धर दबोचा. दरअसल विशेष जांच अभियान के दौरान पुराना श्याम बाजार, सी०आई०एस०एफ० कैम्प के समीप मोड़ पर एक सफेद रंग की  अपाची मोटरसाईकिल  को जांच के दौरान रोका गया. 

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता 
 
बाइक सावर   अपराधर्मी रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया.  पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाये अभियुक्त के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर  एक अन्य सहयोगीयों तथा मोटरसाईकिल पर सवार दूसरे व्यक्ति के विरुध छापामारी जारी है.  गिरफ्तार युवक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अभि० का नाम -रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती, उम्र-करीब 28 वर्ष, पिता- रामचन्द्र भुईया उर्फ राजकुमार भारती, पता- सिजुआ 10 नंबर मोड़, थाना- जोगता, जिला-धनबाद.

अपराधकर्मी के पास से बरामद हथियार 
 
बरामदगी - एक देशी पिस्टल. कारतूस – जिन्दा 2 पीस,  मोटरसाईकिल TVS Apachi रजिस्ट्रेशन नंबर – JH10CZ-6099,आपराधिक इतिहास- जोगता थाना कांड संख्या-01/2018, दिनांक 09/01/18, धारा-452/386/387/427/323 /504/506/34 भा०द०वि०, आरोप पत्र संख्या-02/18, दिनांक-31/01/2018, जोगता थाना कांड संख्या-03/2025, दिनांक-18/02/2025, धारा-191 (2)/191(3) /109/126(2)/115(2)/352/351(3) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट. 

Tags:DhanbadJogtaPoliceArrestingCriminal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.