धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी कासियाटांड न्यू कॉलोनी में रहने वाले ललन श्रीवास्तव के घर में बुधवार की देर शाम लाखों की चोरी हो गई है. भुक्तभोगी अपने पत्नी को डायलिसिस कराने के लिए धनबाद ले गए थे. बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर को पूरी तरफ से साफ कर दिया. घर में रखे गहने, कपड़े सहित चोरों ने करीब 5 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. देर शाम हुई घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है.
रिपोर्ट=प्रकाश
