✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Crime & Criminals : धनबाद पुलिस के अभेद्य किले को भेद नहीं पाए बिहार-बंगाल -झारखंड के अपराधी, चार करोड़ के डाका के पहले ऐसे धरे गए ! 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:10:48 AM

धनबाद (DHANBAD) : पटना पुलिस से अगर धनबाद पुलिस को लीड नहीं मिली हुई होती, तो धनबाद में मंगलवार को बड़ा कांड हो जाता. लेकिन सूचना के बाद जिस मजबूत और अभेद्य स्ट्रेटजी के साथ धनबाद पुलिस ने काम किया, इससे संभावित बड़ी घटना टल गई. शातिर गैंग के अपराधी भी कब्जे में आ गए. 12 दरोगाओं और वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम ने ऐसा एम्बुश लगाया कि बिहार से पहुंचे अपराधी चू तक नहीं कर सके और वह पुलिस के कब्जे में आ गए. धनबाद पुलिस ने बैंक मोड में एंजल वन माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लगभग चार करोड रुपए लूटने की योजना को पलक झपकते विफल कर दिया.  

मय हथियार चार अपराधी आये है पुलिस के कब्जे में 

लगभग 60 लाख  रुपए प्रतिदिन इस माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन है. पुलिस टीम ने चार अपराधियों को पकड़ा है. उनके पास से पिस्तौल, कट्टा 6 गोली, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त किए गए है. अपराधियों ने पुलिस के सामने अपनी योजना का भी खुलासा किया   सिटी एसपी ऋत्विक  श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद ओमप्रकाश प्रसाद उर्फ गुड्डू ने लूट कांड की साजिश रची थी. 

पुरुलिया में यह गैंग डाला था आठ करोड़ का डाका 

 28 अगस्त 2023 को पुरुलिया के सेनको  गोल्ड में  8 करोड रुपए के सोने और हीरे के जेवरात लूट कांड में गुड्डू मास्टरमाइंड था.  फिलहाल वह पुरुलिया जेल में बंद है. बता दें कि पटना की बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ ने सोमवार की रात 3 अपराधियों को पकड़ा था. तीनों ने बिहार के एसटीएफ को बताया कि वे लोग धनबाद के बैंक मोड में एंजल वन माइक्रोफाइनेंस कंपनी में लूटपाट करने जा रहे है. चार अन्य के साथ मिलकर मंगलवार की सुबह कार्यालय खुलते ही लूट कांड को अंजाम देने वाले थे. चार उनके साथी मंगलवार की सुबह धनबाद पहुंचेंगे. 
 
बिहार एसटीएफ ने सोमवार की देर रात धनबाद एसएसपी को दी सूचना 
 
बिहार एसटीएफ ने सोमवार की देर रात धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को इसकी जानकारी दी. उसके बाद तत्काल उन्हें पकड़ने के लिए विशेष धावा दल  गठित किया गया. डीएसपी  (लॉ एंड  ऑर्डर), सिंदरी डीएसपी और बैंक मोड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में सुबह 12 सब इंस्पेक्टर्स की टीम ने सिविल ड्रेस में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बाहर घेराबंदी की. जैसे ही चारों दो बाइक से फाइनेंस कंपनी वाली गली में पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया. उनके पास से हथियार मिलते ही पुलिस को समझने में तनिक देर नहीं हुई कि यही अपराधी है. चारों को बैंक थाना लाया गया, जहां उन लोगों ने सारी बातें पुलिस को बताई. बताया कि फाइनेंस कंपनी का दफ्तर खुलते ही हथियार के बल पर लूट को अंजाम देने की योजना  थी.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadCrimeBiharBangalJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.