✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CHATRA: मां-बेटी पर तेजाब फेंककर फरार हुआ युवक गिरफ्तार, जानिये पूरी कहानी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:59:38 AM

चतरा(CHATRA): चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में इकतरफा प्यार में पागल सनकी प्रेमी ने प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया है. यह सनसनीखेज घटना थाना क्षेत्र के डाहा पंचायत अंतर्गत ढेवो गांव‌ की है. जानकारी के अनुसार ढेबो गांव निवासी जुटन यादव की पत्नी व उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर में थी.इ सी दौरान अचानक एक युवक घर में घुस गया. और माँ और बेटी पर तेजाब फेंक कर फरार हो गया. इस अटैक में युवती और उसकी मां पूरी तरह से झुलस गई.

घटना के बाद युवती और उसकी मां की चीख सुनकर जब ग्रामीण दौड़े-दौड़े पहुंचे तो नाबालिग युवती व उसकी मां को झुलसा हुआ पाया.  आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.  वहां उनका इलाज किया जा रहा है.  घटना की सूचना के बाद जहां एक ओर पूरे गांव में सनसनी फैल गई है वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक के धड़-पकड़ को लेकर सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

आरोपी युवक युवती से करता था इकतरफा प्यार..

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक युवती से इकतरफा प्यार करता था,जो युवती और उसके परिजनों को नागवार था. जिसके कारण कई बार युवती और उसके परिजनों के ने इसका विरोध किया था.  युवती और उसके परिजनों के विरोध से नाराज सनकी युवक  हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव का रहने वाला है.  नाम संदीप कुमार भारती है.  

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती और उसकी मां पर तेजाब छिड़ककर अटैक करने के बाद फरार आरोपी युवक को पुलिस ने घटना को अंजाम देने के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है.  आरोपी युवक की गिरफ्तारी हंटरगंज थाना क्षेत्र से हुई है.  आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में जूटा था.  इसी क्रम में एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट: संतोष कुमार,चतरा   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.