✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में सनकी पति ने किया 12वी पत्नी की हत्या की, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:30:16 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के गावां थाना इलाके के जमडार के तारापुर गांव में एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी. मृतका सावित्री देवी गांव के रामचंद्र तुरी की 12वी पत्नी 40 वर्षीय सावित्री देवी बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी के घर समेत पूरे गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीण इतने गुस्से में थे की वो आरोपी को पीटना तक चाहते थे. लेकिन वक्त पर पुलिस पहुंची और माहौल को संभाला.

सोमवार को हुए इस हत्याकांड ने ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी सोचने को मजबूर कर दिया. क्योंकि 12वी पत्नी की हत्या के बाद उस पर एक सनकी पति होने का शक और आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया. लेकिन हत्या क्यों किया, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. आरोपी पति रामचंद्र तुरी द्वारा 12वी पत्नी के रूप में सावित्री देवी की हत्या को लेकर भले ही अलग-अलग तरह की चर्चा है. लेकिन गांवा थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात का कहना है अभी तक के पूछताछ में सामने आई है मृतका सावित्री देवी रामचंद्र की चौथी पत्नी थी.

लाठी से पीटकर की पत्नी की हत्या

वैसे आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है की इसने कही और भी पहले से शादी किया है या नही. लेकिन इस पत्नी से इसके चार बच्चे थे, जिसमे तीन बेटी और एक बेटा है. घटना रविवार की देर रात एक बजे का बताया जा रहा है. लेकिन दूसरे अहले सुबह सावित्री देवी की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को मिला. देर रात लाठी डंडे से पीटकर आरोपी ने सावित्री देवी को मार दिया. घटना को लेकर से इलाके में शोक है. सोमवार को जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट है. जबकि आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात आरोपी बंद कमरे में शराब पी रहा था. उस वक्त उसकी पत्नी और मृतका सावित्री भी कमरे में ही थी. शराब पीने के दौरान ही कुछ विवाद हुआ इसके बाद ही आरोपी रामचंद्र ने सावित्री को पीटना शुरू कर दिया, और तब तक पीटता रहा जब तक की सावित्री की मौत नही हो गया.

अक्सर पत्नी के साथ करता था मारपीट

इधर तारापुर के वार्ड सदस्य ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह जानकारी मिली के उनके वार्ड निवासी रामचंद्र तुरी ने अपनी पत्नी को हत्या लाठी डंडा से पीट कर मार डाला है. कहा कि उन्हें भी जानकारी मिला है की आरोपी रामचंद्र तुरी पहले भी 11 शादी कर चुका है. यह उसकी 12वी पत्नी थी. आरोपी हर बार शादी कर पत्नी के साथ सिर्फ मारपीट किया करता था, या घर से भगा देता था. लेकिन इस बार उसने 12वी पत्नी की हत्या ही कर दिया.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

 

Tags:Giridih policeCrazy husband killed his 12th wifetook her life by beating her with a stickpolice interrogation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.