✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाकपा माओवादियों ने डीके घोष कंपनी से भारी मात्रा में लूटी विस्फोटक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:32:39 PM

चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा के बडा़जामदा थाना क्षेत्र से माओवादियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार रामनवमी का फायदा उठा कर नक्सलियों से इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस रामनवमी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था पर लगी हुई थी इसी बीच  माओवादियों ने डीके घोष नामक कंपनी से मध्य रात्रि 12 से 1 बजे के बीच वहां रखे विस्फोट को लूट लिया. फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है.

डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक सामग्री लूटी

मामला बडा़जामदा थाना क्षेत्र के परमबालजोड़ी गांव का है. जहां जंगल स्थित डीके घोष नामक कंपनी से नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक को लूटा गया है. भाकपा माओवादियों ने गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 12 से 1 बजे के बीच कंपनी में धावा बोल कर डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक सामग्री लूटी है. बता दें कि डीके घोष कंपनी खदानों में विस्फोटक सामाग्री की सप्लाई करती है. हालांकि नक्सलियों के द्वारा कितनी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री लूटी गई है, इसकी जानकारी अब तक साफ नहीं हुई है. जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामेल की जांच में जुट गई है.  

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया की इस जगह की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्युरिटी गार्ड के जिम्मे थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कितनी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री लूटी गई है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. जांच करने के बाद ही यह साफ पता लगाया जा सकेगा.

रिपोर्ट: आदित्य कुमार 

Tags:CHAIBASA NEWSCPI Maoists lootedhuge quantity of explosivesfrom DK Ghosh companychaibasa police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.