धनबाद(DHANBAD): धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह पर गुरुवार को बरही के होटल में गोलीबारी की घटना को उनके चचेरे भाई पिंटू सिंह ने साजिश बताया है. शुक्रवार को अपने भूली आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत सब कुछ किया गया है. होटल में सिर्फ गोली चलाने का नाटक किया गया है, वास्तव में गोली चली ही नहीं है.
मांग की -खंगाला जाए सीसीटीवी कैमरा
स्थानीय लोगों से मिलकर गोली चलाने की घटना का दिखावा किया गया है और इसमें मेरा नाम डाल कर फ़साने की साजिश की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि उपेंद्र सिंह के साथ उनका पहले से केस चल रहा है ,उन पर केस उठाने का दबाव डाला जा रहा था. केस उठाने का दबाव बढ़ाने के लिए इस तरह का नाटक किया गया है. होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला जाए, सब कुछ सामने आ जाएगा. उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
