✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोर्ट ने ACB की मांग ठुकराई, विनय सिंह से पूछताछ की नहीं मिली अनुमति

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:05:14 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और गलत तरीके से म्यूटेशन कराने से जुड़े मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एसीबी ने इस केस के प्रमुख आरोपी और ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह से जेल में जाकर पूछताछ की अनुमति कोर्ट से मांगी थी. एसीबी का आग्रह था कि उन्हें पांच दिनों तक विनय सिंह से पूछताछ करने दी जाए, लेकिन कोर्ट ने यह अनुमति देने से मना कर दिया. अब एसीबी विनय सिंह से जेल में पूछताछ नहीं कर सकेगी.

यह मामला उस समय का है, जब आईएएस विनय चौबे हजारीबाग के डीसी थे. इस केस में विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को एसीबी ने आरोपी बनाया है. एसीबी के अनुसार जिस भूमि को लेकर मामला दर्ज किया गया है, वह दोनों के नाम पर है.

विवादित जमीन हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. इसमें खाता नंबर 95 के प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 शामिल हैं, जिनका कुल रकबा 28 डिसमिल बताया गया है. इसके अलावा खाता नंबर 73 के प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. यह जमीन बभनवे मौजा के हल्का नंबर 11 में आती है.

एसीबी का दावा है कि इन सभी प्लॉटों पर विनय सिंह और उनकी पत्नी का कब्जा है और वर्तमान में इसी जमीन पर नेक्सजेन का शोरूम संचालित हो रहा है. कोर्ट के फैसले के बाद अब एसीबी को जांच के लिए आगे नई रणनीति बनानी पड़ेगी.

Tags:hazaribaghhazaribagh newshazaribagh land scamlanc scamland scam newsland scam jharkhandACB in land scamACBACB in actionvinay singhsnigdha singhvinay chaubey

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.