✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेलवे ठेकेदार इरफान खान हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान बरी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:11:08 PM

धनबाद(DHANBAD) : 11 मई '2011 की दोपहर, जो भी लोग उस वक्त धनबाद के डीआरएम कार्यालय में मौजूद रहे होंगे, इरफान खान की हत्या को कभी नहीं भूल सकते. रेलवे ठेकेदार इरफान खान की 11 मई 2011 को दिन के 12 बजे डीआरएम ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इरफान खान के पुत्र के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मुकदमे में गैंग्स ऑफ वासेपुर का सरगना फहीम खान, इकबाल खान, सोनू उर्फ नसीम, मसूर खान, शाहिद कमर और सोना कुरैशी को आरोपी बनाया गया था.

शनिवार को कोर्ट का आया फैसला  

शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. फहीम खान को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था, अन्य आरोपी कोर्ट में हाजिर थे. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शाहबाज सलाम ने पैरवी की. फहीम खान फिलहाल सागीर  हत्याकांड में रांची के होटवार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद   

Tags:fahim khangangs of wasseypurfahim khan dhanbadfahim khan wasseypurgangs of wasseypur 2prince khanfahim khan sonprince khan wasseypurgangster faheem khanwasseypurwasseypur prince khangangs of wasseypur 3wasepur prince khan newsfaheem khangangs of wasepur prince khangangs of wasseypur iigang of wasseypurfahim khan showgangs of wassepurgangs of wasseypur film

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.