✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुख्यात आकाश राय की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर कोर्ट में सुनवाई

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 5:19:13 PM

रांची(RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के करीबी सहयोगी आकाश राय उर्फ मोनू की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है. अदालत ने मामले की अगली तारीख 10 मार्च तय की है. इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि इस प्रकरण में आगे की सुनवाई अब होली के बाद ही होगी.

सूत्रों के अनुसार, आकाश राय को अमन साहू गिरोह का अहम सदस्य माना जाता रहा है. जांच एजेंसियों का कहना है कि वह लंबे समय तक साहू के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. पुलिस दस्तावेजों में भी उसका नाम कई गंभीर मामलों में सामने आया है. अधिकारियों का दावा है कि गिरोह की योजनाओं को जमीन पर उतारने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी और क्षेत्र में उसका प्रभाव भी देखा गया था.

लातेहार जिले के तेतरिया कोल माइंस से जुड़े बहुचर्चित मामले में भी आकाश राय आरोपी है. उस पर आरोप है कि उसने अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर कोलियरी क्षेत्र में फायरिंग की, रंगदारी वसूली और खनन कार्य में बाधा उत्पन्न की. इसके अतिरिक्त उस पर साजिश रचकर जानलेवा हमला करने की भी बात जांच में सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, आकाश राय पिछले लगभग चार वर्षों से जेल में बंद है. उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. अब 10 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं. अदालत के आगामी फैसले से यह तय होगा कि उसकी याचिका पर आगे क्या कानूनी रुख अपनाया जाएगा.

 

 

Tags:Jharkhand High CourtNotorious gangster Aman SahuAkash Rai alias MonuHearing on criminal revision petitionAdjournedJharkhandHigh Court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.