✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दंपत्ति की हत्या, नाबालिग बेटी फरार, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:36:43 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर के टेल्को थाना क्षेत्र से डबल मर्डर का मामला सामने आया है. यहां के मंडल बस्ती में रहने वाले एक दंपत्ति की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी गई. दंपत्ति की एक बेटी भी है, जो फिलहार फरार है. स्थानियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सिटी एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे औस शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम का लिए भेज दिया. बता दें कि पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तमाल किया गया हथौड़ी और फरार बेटी का हत्या को लेकर स्वीकारनामा भी बरामद किया है. जिसके बाद से पुलिस फरार बेटी की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

खोजी डॉग की मदद से खोजे जा रहे सुराग

जानकारी के अनुसार मृतक पति भूपेंद्र प्रसाद और पत्नी सविता देवी मजदूरी का काम करते थे. आए-दिन दोनों के बीच आपसी कलेश हुआ करता था. उनकी 13 साल की बेटी भी उनके साथ रहती थी, जो अब फरार है. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून में लतपत पति-पत्नी का शव और हथौड़ा बरामद किया है. पुलिस की टीम खोजी डॉग की मदद से हत्या के सुराग जुटाने में लग गई थी, इस दौरान उन्हें 13 साल की बेटी का स्वीकारनामा मिला, जिसमें उसने अपने मां-बाप की हत्या करना स्वीकार किया है. ऐसे में पुलिस दंपत्ति की बेटी की भी तलाश कर रही है. सिटी एसपी की माने तो फरार बेटी की हत्या में पूरी-पूरी संलिप्ता हैं, इसलिए उसकी खोज बेहद ज़रूरी है.

 रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.