✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका : कपल को कॉलेज कैंपस में रोमांस करना पड़ा भारी, पकड़े जाने पर लड़की ने लड़के पर ही लगा दिया छेड़खानी का आरोप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:05:29 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका के एसपी कैंपस परिसर में सोमबार को करीब 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. प्रेमी युगल को कॉलेज परिसर में रोमांस करना भारी पड़ गया. सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने पर जब कॉलेज के छात्रों ने दोनों को रोका तो प्रेमी युवक ने छात्रों को ही धमकाना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था. छात्रों ने दोनों को अपने कब्जे में लेते हुए मारपीट की. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छात्रों के चंगुल से छुड़ाया. 

क्या है मामला 

दरअसल, कॉलेज परिसर में एक युवक किसी छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. कॉलेज और छात्रावास के छात्रों ने इसका विरोध किया. उसे समझाने का प्रयास किया कि यह शैक्षणिक संस्थान है आप खुले में ऐसा ना करें तो आरोपी युवक छात्रों पर धौस जमाने लगा. फिर क्या था. छात्र गोलबंद हुए और उग्र हो गए. छात्रों ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी युवक के साथ पिटाई भी की गई. सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. लेकिन छात्रों का समूह लड़की के अभिभावक को बुलाने की मांग पर अड़े रहा. छात्रों के समक्ष पुलिस बेबस नजर आई. सूचना लड़की के परिजनों को दी गई. घर से उसके परिजन पहुंचे और लड़की के नाम लिखित आवेदन नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह को दिया. जिसमें लड़की द्वारा उस युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. तब जाकर छात्र शांत हुए और पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ लेकर थाना चली गई.

मामला अंतर्जातीय होने के कारण छात्र थे ज्यादा आक्रोशित 

दरअसल आरोपी युवक का नाम अब्दुल गफ्फार है जो हिजला स्थिति संप्रेक्षण गृह का गृहपति है. वही लड़की आदिवासी समुदाय की है. जानकारी के अनुसार लड़की परीक्षा देने एसपी कॉलेज पहुंची थी. भले ही दोनों की रजामंदी से कॉलेज परिसर में अनैतिक कार्य किया जा रहा था, लेकिन एक शैक्षणिक संस्थान के अंदर इस तरह की गतिविधि को भला छात्र कैसे बर्दाश्त कर सकते थे. इस बाबत छात्र नेताओं ने कहा कि आए दिन अंतर्जातीय प्रेम का क्या हश्र होता है. यह दुमका और साहिबगंज की घटना ने साबित कर दिया है. प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. वहीं थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने कहा की दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:dumka sp collegedumka collegedumka newsdumka policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.