✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देश की सबसे लंबी रेल, जानिए क़रीब 300 डब्बे वाली ये ट्रेन कहां से कहां चलती है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:13:40 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में भारतीय रेलवे ने कई रिकॉर्ड बनाया है. वहीं भारतीय  रेल कई मायने में दूसरे देशों से काफी आगे भी है. लेकिन आज हम एक ऐसे ट्रेन के बारे में बताएंगे जो विश्व की सबसे लंबी ट्रेन है. भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन से विश्व में एक नया रिकॉर्ड बनाया है . हम बात कर रहे हैं भारत की वासुकी ट्रेन की जिसने दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन होने का रिकॉर्ड बनाया है . सबसे खास बात तो यह है कि आप इस ट्रेन के एक इंजन से आखिरी कोच तक पैदल चल कर नहीं जा सकते. इसके लिए आपको कोई न कोई गाड़ी करना होगा.

वासुकी की लम्बाई 3.5 किमी है 

आपको बता दें कि वासुकी ट्रेन एक मालगाड़ी है. जिसकी लम्बाई 3.5 किलोमीटर है. इसमें 295 डिब्बे लगाए गए हैं . साथ ही इस ट्रेन को चलाने में पांच इंजन का इस्तेमाल किया जाता है. वासुकी ट्रेन रायपुर के भिलाई से विलासपुर रेलमंडल के कोरबा तक चलती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय रेलवे ने वासुकी नाग के नाम पर  इस ट्रेन का नाम वासुकी रखा है. ये ट्रेन अपने आप में अनूठा है. 

इससे पहले चलाई थी शेषनाग और एनकोंडा

इससे पहले भारत की सबसे लंबी ट्रेनों में ‘शेषनाग’ का नाम था. जिसे चार ट्रेनों को जोड़कर चलाया जाता था. वहीं शेषनाग से पहले तीन ट्रेनों को जोड़कर एनाकोंडा ट्रेन चलाई गई थी. लेकिन पिछले साल वासुकी ट्रेन ने न सिर्फ भारत बल्कि विश्व की सबसे लंबी ट्रेन होने का कीर्तिमान स्थापित किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.