✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर रहे हैं निगरानी 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 10:48:30 AM

दुमका(DUMKA):दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुव्यवस्थित ढंग से जारी है. पूरे परिसर को सुरक्षा घेरा में रखा गया है तथा प्रवेश पर सघन जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है.

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर रहे है निगरानी 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा स्वयं मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से निगरानी कर रहे है. उनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जा रही है. प्रशासनिक अधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है.

सीसीटीवी निगरानी में गिनती 

यहां बासुकिनाथ नगर पंचायत तथा दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद और वार्ड पार्षद पद के लिए संपन्न हुए मतदान के मतों की गिनती की जा रही है. मतगणना कक्षों में सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट भी मौजूद हैं, ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.ज्ञात हो कि दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. मतगणना के शुरुआती रुझानों को लेकर समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है, वहीं प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:today newsindia today newstoday latest newshemant soren news todayjharkhand news todayhemant soren today newstoday jharkhand newsjharkhand today news#today fatafat news#today jharkhand newscounting updatehealines todayvote counting livetrending newsbreaking news1st india newszp election countingvote counting beginshindustan newsramgarh vote countingfirst india newsbihar election countingbihar vote counting liveindia todaydumkafirst india news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.