✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मतगणना शुरू, शाम तक आयेगा परिणाम, इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:54 PM

देवघर(DEOGARH): देवघर जिले के तीनों विधानसभा सीट पर हुए मतदान का परिणाम आज शाम तक आ जाएगा. सारठ, मधुपुर और देवघर विधानसभा सीट की मतगणना का कार्य देवघर कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है. पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है. इसके बाद ईवीएम में बंद मतों की गिनती शुरू होगी. देवघर में 22 राउंड जबकि सारठ में 18 और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 राउंड की गिनती होगी.

देवघर में भाजपा के नारायण दास और राजद के सुरेश पासवान के बीच सीधी टक्कर है. वहीं, सारठ में भाजपा के रंधीर सिंह और झामुमो के उदय शंकर सिंह के बीच टक्कर है. बात मधुपुर सीट कि करें तो यहां झामुमो से हाफिजुल हसन और भाजपा से गंगा नारायण सिंह के बीच सीधी टक्कर है. अब जनता ने किस पर अपना आशीर्वाद बरसाया है यह दोपहर के बाद ही क्लियर हो पायेगा. लेकिन सभी प्रत्याशियों के समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर डटे हुए हैं. जैसे जैसे रुझान आएगा लीड लेने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच खुशियां देखी जाएगी. बहरहाल तीन लेयर में मतगणना स्थल की सुरक्षा की गई है.

रिपोर्ट: ऋतुराज

 

Tags:देवघरदेवघर न्यूजझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडमतगणना शुरूझारखंड चुनाव नतीजेDeogharDeoghar NewsJharkhand Assembly ElectionJharkhand Assembly Election 2024Jharkhandcounting of votes beginsJharkhand Election Results

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.