✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रावणी मेला की उल्टी गिनती शुरू,कांवरियों के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का किया गया इंतजाम 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:28:52 AM

देवघर(DEOGHAR): इस बार दो चरणों मे देवघर में आयोजित होने वाला राजकीय श्रावणी मेला आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा है. जिला प्रशासन द्वारा मेला के सफल संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार कांवरियों के लिए बेहतर चाक-चौबंद व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है. जिला के एसपी सुभाष चन्द्र जाट द्वारा लगातार अपने विभाग की तैयारियों का दिन रात जायजा लिया जा रहा है. 

इतनी संख्या में पुलिस बलों की होगी तैनाती

विश्व प्रसिद्ध देवघर का श्रावणी मेला आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा है. इससे एक दिन पूर्व यानी 3 जुलाई को इसका विधिवत उदघाटन बिहार झारखंड का सीमा दुम्मा में होगा.  पुरुषोत्तम मास यानी मलमास लगने के कारण इस बार का श्रावणी मेला दो चरणों मे आयोजित किया जाएगा. मंदिर सहित पूरे रुट लाइन और मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुरक्षा के लिए व्यापक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए लगभग 9 हज़ार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

पर्याप्त संख्या में पुलिस

पदाधिकारियों को भी मेला ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा. RAF की दो कंपनी,ndrf  के अलावा दो बटालियन Anti Terrorist Squad की 2 बटालियन Bomb Disposal Team,दो बटालियन Dog Squad,दो बटालियन आंसू गैस, दो बटालियन असॉल्ट ग्रुप की सेवा भी ली जा रही है. इसके अलावा 35 डीएसपी,120 इंस्पेक्टर,726 एसआई और एएसआई,1080 सशस्त्र बल,6200 पुरूष लाठी बल,514 महिला लाठी बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए सभी प्रवेश द्वार पर DFMD और HHMD के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. साथ ही मंदिर के अंदर से निकास द्वार तक की सुरक्षा का जिम्मा RAF और झारखंड पुलिस के हाथों में रहेगी. मंदिर परिसर में किसी तरह के बैग या अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. शिवगंगा सरोवर सहित पूरे मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम तैनात रहेगी. इसके अलावे 24×7 Integrated Police Control Room बनाये गए है जहां से पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जायेगी. उम्मीद की जानी चाहिए कि श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने पहुंचने वाले श्रद्धालु इस बार सुरक्षित,व्यवस्थित, सुलभ,सुखद अनुभव के साथ अपने घर वापस लौट सकेंगे. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharCountdown to Shravani Mela beginsShravani Mela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.