✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : परिषद और नगर निगम चुनाव की घोषणा में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला तो चलाया जाएगा आंदोलन - आजसू

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:20:22 PM

देवघर (DEOGHAR) : ओबीसी को चुनाव में आरक्षण हर हाल में मिले इसके लिए आजसू पार्टी ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं. इसी मुद्दे को लेकर गुरूवार को देवघर में आजसू पार्टी ने स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इस धरना के माध्यम से होने वाले नगर निगम हो या परिषद के चुनाव में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को ध्यान में रखकर सरकार चुनाव की घोषणा करें.

बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता हुए शामिल

देवघर आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में आयोजित धरना में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. धरना के माध्यम से झारखंड सरकार से ओबीसी को हर हाल में आरक्षण देने की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कभी भी घोषणा कर सकती है लेकिन चुनाव में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दी है. इन्होंने कहा कि पहले चुनाव में 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता था और इस बार चुनाव में ओबीसी को दरकिनार करने का मन बनाई हुई है. जिलाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में सरकार से नगर निगम और परिषद के चुनाव में ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव कराने की घोषणा करती है तो आजसू राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगा. आजसू द्वारा पहले जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलायेगी फिर भी सरकार आरक्षण देने के मामले पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो राज्यव्यापी उग्र आंदोलन करने से भी आजसू पीछे नही हटेगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:Council and Municipal Corporation elections in deoghardeoghar policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.