✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों धराईं घूसखोर BDO साहिबा, निगरानी की टीम ने ऐसे दबोचा

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:57:59 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : निगरानी विभाग की टीम ने कार्वाई करते हुए घूसखोर महिला बीडीओ को रंगाहाथों गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि बीडीओ साहिबा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं. बीडीओ के गिरफ्तारी के बाद से पूरे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल वैशाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट लोक सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. साथ ही नीलम कुमार के ड्राइवर को भी निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, बीडीओ नीलम कुमारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया और पटना से आई निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई. लालगंज प्रखंड के एक व्यक्ति ने नीलम कुमारी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी है. इस शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया. सोमवार को टीम के अधिकारी सादे लिबास में लालगंज पहुंचे और जैसे ही बीडीओ ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उन्हें धर दबोचा.

बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम बीडीओ नीलम कुमारी को पटना ले गई है. इसके साथ ही उन लोगों की भी तलाश की जा रही है जिनसे पूर्व में बीडीओ नीलम कुमारी ने काम के बदले पैसे लिए थे. निगरानी की टीम ने बीडीओ के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है जो वसूली में मदद करता था.

इस संबंध में विशेष निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि लालगंज प्रखंड क्षेत्र के करताहा निवासी मिथिलेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरा आवास स्वीकृत हुआ है. जिसका प्रथम किस्त आया और प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी पैसे की मांग कर रही हैं. इसके बाद सत्यापन कराया गया. आज बाडी द्वारा 20000 बीडीओ को दिया गया. लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने चालक अविनाश कुमार के माध्यम से पैसे ले लिए हैं. चालक ने पैसे लेकर अपने टेबल पर रख लिए हैं. पैसे की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी है. पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं. चालक और प्रखंड विकास पदाधिकारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Tags:Corrupt BDO Sahibacaughtred handedtaking a bribebribe of 20 thousand rupeesvigilance teamcaught herbreaking newsbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.