✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महापर्व व्रतियों को निगम देगा अधिक सुविधाएं,जानिए क्या हुआ है महत्वपूर्ण निर्णय

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:56:39 AM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है. मिक्स्ड कल्चर होने के कारण यहां छठ व्रतियों की संख्या अधिक होती है. घाटों पर जगह नहीं मिलती तो लोग घरों में या फिर घर की छत पर महापर्व करते हैं. इस वर्ष निगम कुछ विशेष तैयारी करने का निर्णय लिया है. निर्णय  हुआ है कि जो लोग घरों में महापर्व करेंगे ,उन्हें निगम पानी उपलब्ध कराएगा लेकिन इसके लिए उन्हें पहले आवेदन करना होगा. फिर उन आवेदनों को सूचीबद्ध कर सीरियल वाइज पानी उपलब्ध कराया जाएगा. इधर, इस निर्णय को आगे बढ़ाते हुए निगम ने फैसला लिया है कि छठ व्रतियों के रास्ते पर रेड कारपेट बिछाया जाएगा. घाटों पर लाइटनिंग की जाएगी, वैसे यह काम हर साल छठ कमेटी द्वारा की जाती रही है. लेकिन इस साल निगम कराने का निर्णय लिया है. रेड कारपेट और बिछाने के लिए निगम ने टेंडन भी आमंत्रित किया है. 21 अक्टूबर तक टेंडर जमा करना है. उसके बाद निगम इस पर अंतिम निर्णय लेगा. सभी प्रमुख तालाबों की बैरिकेडिंग का भी निर्णय लिया गया है. देखना होगा कि इस निर्णय पर कितना अमल होता है या फिर पहले के निर्णयों की तरह हवा हवाई ही साबित होता है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.