✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना अलर्ट: रांची रेलवे स्टेशन पर शाम 5 बजे लगी जांच केन्द्र, मजिस्ट्रेट ड्यूटी से नदारद, फोन भी बंद 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:19:42 AM

रांची(RANCHI): वैश्विक माहामारी कोरोना संक्रमण माहामारी का नया वेरिएंट बीएफ.7 का धीरे-धीरे प्रसार भारत में भी होने लगा है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 23 दिसंबर को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सलाह और सुझाव के साथ निर्देश दिए थे. उसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ हाई प्रोफाइल बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. 27 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित सदर अस्पताल मॉक ड्रिल के कार्यक्रम में निरीक्षण किया. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कल रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हवाई अड्डा पर टेस्टिंग टीम की तैनाती का निर्देश दिया है. जारी निर्देश के मुताबिक़ 3 शिफ्टों में मजिस्ट्रेट और टेस्टिंग टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है. उपायुक्त, रांची द्वारा सिविल सर्जन, रांची को कोविड टेस्टिंग टीम को पर्याप्त मात्रा में जांच के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

शाम 5 बजे लगी जांच काउंटर, मजिस्ट्रेट ड्युटी से नदारद 

30 दिसंबर को शाम 4:00 बजे "THE NEWS POST" की टीम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पड़ताल की रेलवे स्टेशन के बाहर कोई भी नहीं होने से रोस्टर में जारी किए गए प्रतिनियुक्त टीम के फोन नंबर पर मजिस्ट्रेट तैनात प्रमोद कुमार हरिजन से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था. उसके बाद टीम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी को जब फोन लगाई गई तो स्वास्थ्य कर्मी से बात करने के दौरान जानकारी मिली कि उनके जो मजिस्ट्रेट हैं, वह कहीं और ड्यूटी में हैं. फिलहाल वह यहां नहीं पहुंचे हैं. रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर शाम 4:30 बजे काउंटर लगाया गया और ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी मेडिकल किट को लेकर बैठे. मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने यह जानकारी दी. उनके जो मजिस्ट्रेट ड्यूटी 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है. वह कहीं और ड्यूटी कर रहे हैं, और स्वास्थ्य टीम में जांच करने के लिए इन तीनों की ड्यूटी लगाई गई है. फिलहाल रेलवे यात्री सतर्क थे. तो कुछ वहीं लोगों में जागरूकता की कमी दिखी. न्यू ईयर पार्टी के बाद यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह निर्णय कोरोना जांच का काफी महत्वपूर्ण है और ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Tags:JharkhandCoronaRanchiRailwayStation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.