✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सजायाफ्ता कैदी को फिर मिली आजीवन कारावास की सजा,जाने क्या है मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:22:05 AM

रांची (RANCHI):  प्यार मोहब्बत का खेल बड़ा खतरनाक होता है. इसमें जान भी चली जाती है. ऐसे कई मामले आए दिन सुनने को मिलते हैं.ऐसा ही मामला कोई 2019 में हुआ था जिसमें युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के कारण दो हत्या की इस प्रेम प्रसंग में दो लोगों की जान गई थी. अपनी प्रेमिका की पहले हत्या की. फिर अपने दोस्त की हत्या की और दोनों को एक ही जगह पर गाड़ दिया था. इस मामले में कोर्ट ने उसे सजा सुनाई.

जानिए क्या है पूरा मामला

 यह सनसनीखेज मामला रांची शहर के सुखदेव नगर थाना का है. इस मामले में अनमोल वर्मा उर्फ कांटी एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था. दोनों के बीच गहरे संबंध थे. इस प्रेम प्रसंग में एक तीसरे की एंट्री हुई.यह तीसरा अनमोल वर्मा का ही दोस्त था. अनमोल वर्मा को यह बात धीरे-धीरे खटकने लगी कि उसकी नाबालिग प्रेमिका उसके दोस्त से ज्यादा मिलजुल रही है. फिर बाद में बात झगड़े में बदलने लगी. अपनी प्रेमिका की उपेक्षा से वह बदले की आग में झुलसने लगा. फिर वह दोनों को ठिकाने लगाने के जुगाड़ में लग गया है. सबसे पहले उसने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा और उसे रातू रोड स्थित कब्रिस्तान में गाड़ दिया.उसके कुछ दिन बाद अनमोल वर्मा ने अपने दोस्त की भी हत्या कर दी और उसकी लाश को भी उसे नाबालिग प्रेमिका के पास गढ़ दिया.

क्या मिली सजा दो हत्याकांड के मुजरिम को

यह मामला साल 2019 का है. एक लड़की उसके कुछ दिनों बाद लड़के की हत्या के मामले से सनसनी फैल गई थी. बाद में सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की और लड़के का हत्यारा एक ही व्यक्ति है, वह है अनमोल वर्मा. मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर मुजरिम तक पुलिस पहुंची.
 
कोर्ट ने इस मामले में अनमोल वर्मा को पहले भी नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी . उसके बाद शुक्रवार को दोस्त की हत्या के मामले में अनमोल वर्मा को भी अपर न्यायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.यानी सजायाफ्ता कैदी को एक बार फिर आजीवन कारावास की सजा मिली है.

Tags:jharkhand newsjharkhand trending newsjhakhand latest newsbreaking newstrending newslatest newsjharkhand ranchianmol verma case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.