✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में बस टर्मिनल को लेकर शुरू हुआ विवाद,JLKM ने कहा 20 किमी दूर कतरास में टर्मिनल बनाना आम जनता के साथ अन्याय

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:35:22 PM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्च (जेएलकेएम) धनबाद जिला इकाई ने रविवार को धनबाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर बस टर्मिनल को कतरास स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध जताया. संगठन ने इसे जनता की सुविधा के खिलाफ और अव्यावहारिक निर्णय बताया.

जेएलकेएम के केन्द्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने कहा कि किसी भी शहर में बस टर्मिनल सामान्यतः रेलवे स्टेशन से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर होता है.  लेकिन धनबाद में इसे लगभग 20 से 22 किलोमीटर दूर कतरास में बनाने की योजना है. जो यात्रियों के लिए बेहद असुविधाजनक है.

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्र, मजदूर और आम लोग जब धनबाद पहुंचेंगे, तो उन्हें शहर में आने के लिए अतिरिक्त 20 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी. जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी. सुशील मंडल ने कहा कि शहर के रंगाटांड़ बस पड़ाव में लगभग 22 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जहां नया टर्मिनल आसानी से बनाया जा सकता है. जबकि कतरास में सिर्फ 11 एकड़ भूमि है, जो अपर्याप्त है.

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बस टर्मिनल धनबाद शहर के भीतर ही बनाया जाए और मौजूदा बस पड़ाव को ही विकसित किया जाए.जिससे जनता का भला हो सके.  

 

रिपोर्ट: नीरज कुमार, धनबाद  

 

Tags:Controversy erupts over bus terminal in Dhanbad; JLKM says building terminal 20 km away in Katras is injustice to the general publicDHANABD NEWSJAIRAM MAHTOJBKSSJAIRAMDHANBAD BUS STANDDHANBAD KA NEWSDHANABAD KATRAS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.