✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सूर्य मंदिर को लेकर मंदिर कमिटि और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर छिड़ा विवाद, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:05:47 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर  के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण के छठ घाट के बीच में कार्यक्रम का मंच बनाने से मंदिर कमिटि और बीजेपी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर आक्रोश देखा गया. छठ घाट के बीच से मंच हटाने के लिये सभी अड़े हैं. सभी में आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल यहां पुलिस बल की तैनाती की है. बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने छठ घाट से सटे चिल्ड्रन पार्क में तीन दिन के बाल मेला का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम के तहत सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट के बीचो-बीच मंच बना दिया गया था. जिसका मंदिर कमेटी और बीजेपी के लोगों ने जोरदार विरोध करते हुए मंच हटाने के लिए दोपहर 2:00 बजे तक का समय दिया. 

मंच उखाड़ फेंकने की चेतावनी

मंदिर कमेटी की माने तो दिए गए समय के अंदर यदि विधायक के कार्यक्रम का यह मंच यहां से नहीं हटाया गया तो मंदिर कमेटी खुद ही उसे उखाड़ फेंक देगी. यह भी कहा आस्था से खिलवाड़ होते मंदिर कमेटी बर्दाश्त नहीं करेगी. जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छठ घाटों के बीच बना मंच को विधायक से वार्ता कर हटवा दिया. इससे पूर्व भी छठ पूजा के समय सूर्य मंदिर कमेटी और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर विधा विधायक सरयू राय का टेंट का विरोध करते हुए उसे उखाड़ फेंका था. उस समय भी काफी हंगामा हुआ था. आज दोबारा सूर्य मंदिर प्रांगण विवाद में पड़ता दिख रहा है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Sun temple jamshedpurbjp and mandir committee fightsaryu roy jamshedpurjamshedpur latest newsjharkhand top newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.