✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शराब पीने के दौरान पति-पत्नी में बढ़ा विवाद, धारदार ब्लेड से पत्नी का गला रेता

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:02:39 PM

गुमला (GUMLA) : झारखंड के गुमला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां पति ने अपनी पत्नी की ब्लेड से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शराब पीन के दौरान पति पत्नी में हुआ था विवाद

मामला गुमला जिला के बिशुनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सखुआ पानी गांव का है. बताया जाता है कि घटना वाले दिन पति रमेश असुर ने पत्नी इतवारी असुर (42) का गला ब्लेड से रेत दिया. जिससे इतवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दंपति ने घटना से कुछ ही देर पहले साथ बैठकर जमकर शराब पी थी. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया था. जिसके बाद जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

आरोपी पति गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी सदानंद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरदरी थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी शराब के नशे में थे. दोपहर का समय होने के कारण आस-पास कोई नहीं था. तभी आरोपी पति घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या किस कारण की है. फिलहाल आरोपी रमेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में स्तेमाल किए गए 2 ब्लेड में भी बरामद कया है.

 

 

 

Tags:Controversy between husband and wife while drinking alcoholwife's throat slit with sharp bladeशराब पीन के दौरान पति पत्नी में हुआ था विवादशराब पीने के बाद पति ने पत्नी की कर दी हत्यागुमला न्यूडगुमला क्राइम न्यूजझारखंड न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.