✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में घर बनाने के नाम पर बुजुर्ग से ठेकेदार ने की लाखों की ठगी, थाने पहुंचा मामला

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 20, 2026, 11:39:03 AM

रांची(RANCHI): रांची से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग को मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया. यह घटना हटिया के हेसाग इलाके की है, जहां रहने वाले दोमनिक कमल रोजारियो ने इस धोखाधड़ी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

चुटिया के लाल सिरोमटोली स्थित अपनी पैतृक जमीन पर घर बनवाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डिबडीह भगत टोली निवासी अरुण कुमार नाग से हुई. जो खुद को एक ठेकेदार बताते हुए भरोसा जीत लिया और घर बनवाने का काम लेने की बात कही.

आरोपी ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ईंट, बालू, गिट्टी और सीमेंट खरीदने के लिए पैसे मांगें. उसेक भरोसे में आकर बुजुर्ग ने अलग-अलग समय पर पैसे देने शुरू कर दिए. 3 फरवरी से लेकर 9 सितंबर 2025 के बीच पीड़ित ने आरोपी को यूपीआई और नकद के जरिए कुल 6,94,200 रुपये सौंप दिए.

हालांकि, रकम मिलने के बाद भी आरोपी ने न तो घर बनवाने का काम शुरु की और न ही किसी तरह की सामान खरीदें. समय बीतने के साथ जब काम शुरू नहीं हुआ, तो पीड़ित को शक हुआ. जब उन्होंने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और संपर्क से बाहर हो गया.

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने झारखंड पुलिस के तहत अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है. यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि बिना जांच-पड़ताल के किसी पर भरोसा करना कितना महंगा पड़ सकता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ठेकेदार को पैसा देने से पहले उसकी पूरी जानकारी जांच लें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

 

 

Tags:ranchiRanchi fraudRanchi contractor fraudscamcontractor scamfraudranchi fraudcasefraud casepolice investigation franci home making scameranchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.