✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में ठेका मजदूरों का विरोध प्रदर्शन, टिनप्लेट कंपनी पर बिना नोटिस के हटाने का आरोप

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 1:11:51 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जिले के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब बड़ी संख्या में टिनप्लेट कंपनी के ठेका मजदूरों ने गेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के एक मई से उन्हें काम से हटा दिया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि वे पिछले 15 वर्षों से लगातार कंपनी में काम कर रहे थे. इतने लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अचानक इस तरह से हटाया जाना उनके साथ अन्याय है. उनका आरोप है कि न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई. इस फैसले से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो गई है.

मजदूर नेताओं ने कंपनी प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इतने वर्षों तक मेहनत करने के बाद मजदूरों को इस तरह बाहर का रास्ता दिखाना पूरी तरह अनुचित है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने अपनी जिंदगी के 15 साल कंपनी को दिए, अब वे अचानक कहां जाएंगे और अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे.

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी की और मांग की कि सभी ठेका कर्मियों को तत्काल प्रभाव से वापस काम पर रखा जाए. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी प्रबंधन ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है. प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन अगर उनकी अनदेखी की गई तो वे बड़े स्तर पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल, कंपनी प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, मजदूरों की चिंता बढ़ती जा रही है और सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि प्रबंधन इस स्थिति को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाता है.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurJamshedpur Tinplate company protestContract workers protestLabour protest JharkhandTinplate company workers strikeworkers strikeWorkers removal without noticeIndustrial protest Jamshedpur newsJamshedpur newsJamshedpur update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.