✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टिमकेन के कैंटीन में काम करने वाले ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मुआवजे को लेकर धरने पर बैठे परिजन 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:09:53 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  टिमकेन के सिदगोड़ा थाना के टिमकेन कंपनी में ठेकाकर्मी आशीष प्रामाणिक (49) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह की है. इधर घटना के बाद मृतक के परिजन उचित मुआवजे को लेकर कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. हालांकि कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता शुरू हो गई है पर अभी तक मुआवजे को लेकर सहमति नहीं बनी है. 

अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

मृतक आशीष भुईयांडीह के इंद्रानगर का रहने वाला था. वह कंपनी के कैंटीन में काम करता था. परिजनों ने बताया कि प्रबंधन के अनुसार वह कंपनी में काम करने के दौरान अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. उसे एंबुलेंस के माध्यम से आदित्यपुर ईएसआई अस्पताल ले जाया गया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इधर, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

प्रबंधनों ने लगाया एम्बुलेंस पर आरोप 

प्रबंधन का कहना है कि जिस एम्बुलेंस में आशीष को लेकर जाया गया उसमें किसी तरह की मेडिकल सुविधा नहीं थी जिस कारण आशीष की मौत हुई है. परिजन प्रबंधन से एक स्थाई नौकरी और 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे है. वार्ता के दौरान आजसू जमशेदपुर प्रभारी आशीष नामता मौजूद रहे जबकि गेट के बाहर धरने में अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडे और अन्य लोग मौजूद हैं. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.