☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन सालों से ठप पड़ा है 3 किमी सड़क का निर्माण, वन निभाग की सुस्ती से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

तीन सालों से ठप पड़ा है 3 किमी सड़क का निर्माण, वन निभाग की सुस्ती से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

खूंटी (KHUNTI): खूंटी-तमाड़ रोड से बंदगांव तक 43 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है. अब तक 40 किमी सड़क बनकर तैयार है. वहीं 3 किमी सड़क नहीं बन पाई है. काम रुका हुआ है. कारण है कि यह 3 किमी सड़क कोरवा और चुकलु घाटी में है, जो वन क्षेत्र में है. वन भूमि में सड़क निर्माण कार्य करने का एनओसी चार सालों बाद भी वन विभाग ने नहीं दिया है. जिससे 3 किमी सड़क का निर्माण रुका पड़ा है. उसी तीन किमी वन भूमि का एनओसी वन विभाग दें. इसी मांग को लेकर अड़की के सात पंचायतों के एक हजार से ज्यादा आदिवासी आज खेती गृहस्थी के कामों को छोड़ वन प्रमंडल खूंटी के कार्यालय के समक्ष 50 से 60 किमी दूर गांवों से धरना देने पहुंचे हैं. ये सारे लोग उसी इलाके के है, जहां कभी सरकारी योजनाओं का विरोध हुआ करता था. लेकिन आज ये सरकारी योजना को पूर्ण करने की मांग को लेकर धरना देने खूंटी आये हैं.

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी

Published at:21 Jul 2022 05:53 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.