✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में हुआ संविधान दिवस समारोह का आयोजन, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को संविधान की दिलाई शपथ  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:08:36 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर समाहरणालय परिसर में आज संविधान दिवस समारोह का आयोजन हुआ. डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता मे आयोजित इस समारोह में जिला के तमाम पदाधिकारी और समाहरणालय कर्मी मौजूद रहें. गौरतलव है कि केंद्र सरकार द्वारा 2015 में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 125वीं जन्म दिवस के अवसर पर संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था. तब से आज के दिन संविधान दिवस मन रहा है. इसी कड़ी में आज संविधान दिवस के अवसर पर देवघर में डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी अधिकारी और कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई और संविधान के प्रति आम लोगो को जगरुक करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी गई संविधान प्रस्तावना की शपथ इस प्रकार है-

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं. वही दूसरी ओर नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने अपने कर्मियों को शपथ दिलाई.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:deoghardeoghar newsdc manjunath bhajantriconsitution dayjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.