✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजधानी रांची में 'संकल्प सत्याग्रह' शुरू, गांधीवादी तरीके से BJP के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:51:00 PM

रांची(RANCHI): राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस आंदोलन करने को सड़क पर उतर गई है.  पूरे देश में कांग्रेसी नेताओं का संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान के समक्ष बापू वाटिका में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया जा रह है. कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि हम गांधी आधार पर चलने वाले और उनके संक्लप को मानने वाले लोग है, अहिंसक रूप से सड़क पर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे.

गांधी के बताए हुए रास्ते पर चल कर आंदोलन जारी रखेंगे: राजेश ठाकुर

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए अब सड़क पर दिखेंगे. जिस तरह से अडानी पर सवाल पुछने पर राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई है.यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है. हम आज एक दिवसीय सत्याग्रह के जरिये अपना विरोध दर्ज कर रहे है. लेकिन आंदोलन अब आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम गांधी के बताए हुए रास्ते पर चल कर आंदोलन को जारी रखेंगे.

गरीब जनता का पैसा अडानी को दिया जा रहा है: बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने कहा कि देश किस दौर से गुजर रहा है. सब लोग देख रहे है. अडानी को किस तरह से SBI और LIC का पैसा दे दिया गया. इसपर सवाल पूछना भाजपा के लोगों को गलत लगता है. देश के गरीब जनता का पैसा अडानी को दे दिया गया. राहुल गांधी इन सब सवालों का जवाब सदन में मांग रहे थे. जो भाजपा को सही नहीं लगा. ये लड़ाई अब बड़ी और लंबी है हम सड़क पर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे.

केंद्र सरकार को देना होगा सभी सवालों का जवाब: दीपिका पांडे

विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि देश में किसी कॉरपोरेट घराने का इतना तेजी से बढ़ना देश के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अडानी की संपति की पोल हिन्दनबर्ग की रिपोर्ट ने खोल दिया है. आखिर मोदी जी को जवाब देना होगा कि अडानी के खाते में 20 लाख करोड़ रुपये किसने भेजा है. वह किसकी शेल कंपनी है जिसके जरिए पैसे खाते में भेजा गया. यह देश बाबा साहब अंबेडकर का देश है यहां ऐसा नहीं चलने वाला है. सभी सवालों का जवाब देना होगा.

Tags:jharkhand newsranchi newscongress party protestprotesting against bjpmorhabadi ranchisankalp satyagraharahul gandhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.