✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर लगा कांग्रेस का जनता दरबार, लोगों की आवाज़ बनीं मंत्री दीपिका पांडे, 80% समस्याओं का मौके पर किया समाधान

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:58:39 AM

रांची(RANCHI):
राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस भवन में झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के द्वारा जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं को सुना गया है. इस जनता दरबार में संबंधित विभाग से जुड़े समस्याओं को लेकर फरियादी पहुंचे थे और  मंत्री के समक्ष उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा है. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने फरियादी की समस्याओं से रूबरू होकर समस्या के निदान को लेकर ठोस पहल भी की है. 

जनता दरबार के उपरांत मंत्री ने पत्रकारों से मुखातिब होकर बताया कि जनता दरबार में आए समस्याओं का लगभग 80% निदान तत्काल कर लिया जा रहा है, और बाकी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागीय निराकरण को लेकर निर्देशित किया गया है.

वहीं पेशा कानून के विषय में मंत्री दीपिका पांडे ने कहा की पेसा कानून की ड्राफ्टिंग, पब्लिक डोमेन में है और इसे लेकर लगातार सुझाव भी दिए जा रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में सभी विधायकों के साथ सामूहिक रूप से पेसा कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी और फिर इसके आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी.

Tags:janta darbarcongress janta drabarmantri deepika pandey singhgramin vikas vibhagdeepika pandey singhcongress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.