✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोदी की गारंटी को फेल करने आई कांग्रेस, रांची में नेता घर-घर पहुंचा रहे गारंटी  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:14:41 AM

रांची(RANCHI):  देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. सभी सियासी दल अपने अपने वादों का पिटारा लेकर जनता के बीच पहुँच गए हैं. इस पिटारे में कई गारंटी है. एक ओर मोदी की गारंटी की बात हो रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी अपनी गारंटी घर घर पहुंचा रही है. इसकी शुरुआत चुटिया इलाके से की गई है. हर घर कांग्रेस की गारंटी पहुंचाई जा रही है. इसकी शुरुआत प्रोफेशनल कांग्रेस के आदित्य विक्रम जायसवाल ने की है. घर घर जा कर कांग्रेस की गारंटी बता रहे है.

गारंटी कार्ड को ले कर घर घर कांग्रेस के नेता पहुँच रहे है. इस कार्ड के जरिए पांच न्याय और 25 गारंटी को लोगों तक पहुंचाने का अभियान प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल चला रहे है. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता केंद्र की मोदी सरकार से त्रस्त है. इस बार बदलाव का मूड बना चुकी है. एक तरफ लोकतंत्र को खत्म करने वालों  की गारंटी है तो दूसरी ओर देश के लोकतंत्र को बचाने वालों की गारंटी . अब जनता समझ चुकी है की किसकी गारंटी के साथ जाना है.

कांग्रेस पार्टी किसानों की बदहाली से लेकर युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी. अब समय बदलाव का है. मोदी सरकार ने पहले भी गारंटी दी थी जिसमें युवाओं को कई वायदे किए थे. लेकिन उनके साथ क्या हुआ किसी से छुपा नहीं है. अब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद एक एक कर सभी गारंटी को पूरा करने का काम करेगी.       

Tags:congress guaranteecongress guarantee schemescongress guarantee newscongress guarantee cardcongress guaranteesguarantee congresscongress guarantee listcongress guarantee schemecongresscongress' guarantee cardcongress 5 guaranteecongress 5 guarantee schemecongress guarantee latest newst congress 6 guaranteescongress implements guarantee schemecongress announces 6 guaranteesmallikarjun kharge about congress guaranteeJharkhandCongressProfessional Congreess

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.