✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा पर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का कोयलांचल के कांग्रसियों ने लगाया आरोप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:19:49 AM

 धनबाद (DHANBAD)- कांग्रेस पार्टी की ओर से धनबाद परिसदन में शुक्रवार को  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड सरकार को अस्थिर करने के  किए जा रहे प्रयासों एवं उनके क्रियाकलापों को जनता तक पहुंचाने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया गया.  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र कि  देश में गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकार को अस्थिर करने कि घृणित कार्य भाजपा कर रही है. 

अस्थिरता का माहौल बना दिया गया झारखण्ड में 
 
झारखंड में अस्थिरता का माहौल बन गया है.  हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान हेमंत सरकार को किसी प्रकार का  कोई खतरा नहीं है.  सरकार को  पूर्ण  समर्थन प्राप्त है और पूरी मजबूती के साथ हेमंत सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा  4 सितंबर  को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महंगाई पर हल्ला-बोल रैली कार्यक्रम में धनबाद से सैकड़ो लोग दिल्ली के लिए निकल गए है. 

मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही भाजपा 

कांग्रेस नेता मयूर शेखर झा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकार को अस्थिर करने के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्य और मूल्यों के खिलाफ कार्य कर रही है.  प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि राजनीतिक जगत से लेकर प्रशासनिक जगत तक में अनिश्चितता उत्पन्न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.प्रेस वार्ता में पप्पू पासवान, पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,बबलू दास,अरविंद सैनी सहित दर्जनों  उपस्थित थे. 
रिपोर्ट : प्रकाश 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.