✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा में कांग्रेस करेगी कमाल, जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा- लोकसभा और विधानसभा में दमदार रहेगा प्रदर्शन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:55:17 PM

Jamtara:-जामताड़ा में कांग्रेस ने कमर कर कस ली है, आगामी लोकसभा औऱ विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारियों को जोर-शोर से अंजाम देने में जुट गई है. जमीनी स्तर पर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ-साथ सभी समस्याओं को समझ कर उसका समाधान करने में भी जुट गई है.

हरिमोहन मिश्रा ने की पीसी

इसे लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन को कमजोर बताने वालों पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने साफ किया कि बूथ से जिला तक निर्भीक, मजबूत औऱ सक्रिय संगठन कांग्रेस के लिए काम करेगा. इसके साथ ही चुनौती भी दी है कि 2024 के लोकसभा औऱ विधानसभा चुनाव में मौजूदा संगठन बेहतरीन रिजल्ट देगा.

संगठन पर जताई थी चिंता

दरअसल, इससे पहले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, इसके बाद विधायक इरफान अंसारी ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में संगठन पर चिंता जताई थी. उनका बयान सोशल मीडिया में अच्छा-खास ट्रेंड करने लगा था . इसके बाद कांग्रेस क्राइसिस मैनेजमेंट में जुट गई थी. पांच नवंबर को भी रांची में जिला अध्यक्षों की मैराथन बैठक हुई थी.

वहां से लौटकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जामताड़ा के संगठन को लेकर पीसी किया था औऱ  बगैर इरफान औऱ फुरकान अंसारी के नाम लिए हमला किया है. बताया जाता है कि हरिमोहन मिश्रा राहुल गांधी टीम के सक्रिय कांग्रेसी नेता है . जिला अध्यक्ष बनने से पहले उनके उपर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक जिम्मेदार सदस्य की जवाबदेही रही है. हालांकि, देखा जाए तो अगर कांग्रेस के संगठन पर अगर आपसी मनभेद रहेगा, तो इसका खामियाजा पार्टी को ही भुगतना पड़ेगा. इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता. 

रिपोर्ट-आर.पी सिंह 

Tags:JamtaraJamtara District President Harimohan Mishrajamtara congress newsharimohan mishra newsjamtara irfan ansari newsjamtara furkan ansari latest newscongress jamtaracongress vidhayak irfan ansarisocical media trend irfan and furkan ansari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.