✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने डुमरी में किया चुनावी जनसंपर्क, बेबी देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:50:56 PM

गिरीडीह (GIRIDIH) : डुमरी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने डुमरी पहुंचकर एक चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. जहां उन्होंने कहा कि जितने वोटो से जगन्नाथ महतो जीते थे उससे कई गुना ज्यादा वोटो से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी जीतेगी. इसी को लेकर उन्होंने लोगों से बेबी देवी के पक्ष में वोट करने की अपील की है.

चुनाव में जोकर और जंबूरे भी हैं- राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एनडीए का नाम लिए बगैर कहा की चुनाव में जोकर और जंबूरे भी हैं. लेकिन जगन्नाथ महतो के विकास के कारण यहां के लोग इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी को अपना बहुमत देकर प्रचंड मतों से उन्हें जीत दिलाएगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों से सबसे ज्यादा विकास डुमरी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है.

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक संदेश दिया है जहां नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हो गई है. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थें.

गिरीडीह से दिनेश कुमार की रिपोर्ट

Tags:Rajesh ThakurDumriDUMRICHUNAVCongressTRENDINGJHARKHANDJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.