रामगढ़(RAMGARH): बड़कागांव विधानसभा से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को गुजरात चुनाव में कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. अंबा प्रसाद को वडोदरा जिले के वाघोड़िया-135 विधानसभा क्षेत्र के लिए कोऑर्डिनेटर के रूप में पदभार देते हुए पार्टी ने भरोसा जताते हुए उक्त विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा कोऑर्डिनेटर बनाए जाने के बाद विधायक अंबा प्रसाद का पार्टी में कद और बढ़ा है. विधायक अंबा प्रसाद गुजरात पार्टी के नेता के पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार करने गुजरात पहुंच गई है. यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से कांग्रेस के गुजरात प्रभारी डॉ. रघु शर्मा के द्वारा की गई है. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत कर पार्टी को वाघोड़िया विधानसभा में जीत दिलाएंगे.
रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़
