✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

PALAMU: अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह, धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:00:46 AM

पलामू (PALAMU): केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में हुसैनाबाद के जेपी चौक के समीप कांग्रेसी नेताओं ने एक दिन का सत्याग्रह किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजित किया गया. सोमवार को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण चौक के समक्ष केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ के नेतृत्व में किया गया.  जिसमें हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी के सभी पदाधिकारी, विधानसभा से प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी शामिल हुए.

व्यापक विरोध

मौके पर डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने जिस अग्निपथ योजना की घोषित की थी, उससे से सशस्त्र सैन्य बलों की लंबे समय से चली आ रही. परंपराओं और लोकचार को नष्ट करने और उनके मनोबल को ठेस पहुंचाने के कारण पूरे देश में व्यापक विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसी व्यापक परामर्श के इन गलत नीतियों को जिस तरह से थोपा है, उससे बड़ी संख्या में देश के युवा नाराज हैं, जो सशस्त्र बलों में शामिल होने का सपना देख रहे थे. कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया है. राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभाव को भी उजागर किया है. डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि पार्टी ने इसके विरोध में 20 जून को नई दिल्ली के जंतर मंतर और राज्यों में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था. कांग्रेस के सांसदों ने अग्निपथ के खिलाफ संसद में शांतिपूर्ण मार्च निकाला और वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के माननीय राष्ट्रपति को विस्तृत ज्ञापन सौंपा है. जिसमें विवादास्पद योजना को वापस लेने और उस पर व्यापक विचार विमर्श करने का अनुरोध किया गया है.

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम की अध्यक्षता हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की. संचालन हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे ने किया. सत्याग्रह में नवल किशोर पाठक, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह, गुप्तेश्वर पांडे, नदीम खान, मेहताब सिद्दीकी, जगदीश राम, मीना देवी , अवधेश सिंह ,मसरूर अहमद ,अंबिका  सिंह, यासीन अंसारी,  रिजवान अख्तर, मुन्ना कुमार देव ,अबु लैस खान, केसर खान ,मुजाहिद खान, विनय सिंह ,सतेंद्र सिंह ,रामजी विषकर्मा , सुरेश सिंह, पृथ्वी पांडे, सैलेश सिंह मुख रूप से उपस्थित थे l

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.