✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन ,दी गिरफ़्तारी ,भर मन कोसा मोदी सरकार को 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:52:34 AM

धनबाद(DHANBAD)- शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाव धान में व जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र  प्रसाद सिंह  की अध्यक्षता में महंगाई ,बेरोजगारी,अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.  गांधी सेवा सदन से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए केंद्र सरकार के प्रति जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.  जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,जिला संयोजक जयशंकर पाठक सहित लगभग 250 से अधिक कांग्रेसजनों ने अपनी गिरफ्तारी दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.  पेट्रोल ,डीजल, गैस से लेकर खाद्य तेल, दाल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है,डब्बा बंद अनाज,आटा, शहद,दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अप्रत्याशित ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और अधिक हुई  है.  साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है. 
  
आरोप -हर मोर्चे पर विफल हुई है मोदी सरकार 
 
 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है.  केंद्र सरकार ने देश में की गई महंगाई से लोग त्रस्त एवं परेशान है.  पेट्रोल,डीजल एवं खाद्य सामग्रीयों के कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं बेरोजगारी के साथ-साथ खाद्य सामग्रियों में जीएसटी लगाकर मोदी सरकार ने लोगों को कमर तोड़ने का काम कर चुकी है.    जिला संयोजक जय शंकर पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल ,खाद्य तेल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के कीमतो में बेहताशा वृद्धि कर एवं खाद्य सामग्रीयों में जीएसटी लगाकर लोगों को छलने का काम किया है. 
   
कार्यक्रम में जो कांग्रेस नेता थे शामिल 

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,जिला संयोजक जय शंकर पाठक,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,संतोष सिंह,सुल्तान अहमद,शमशेर आलम,मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी,मनोज सिंह,राजेश्वर यादव,माला झा,किरीटी भूषण रूज,अनिल साव,मंटू दास,अनवर शमीम,सीता राणा,पंकज मिश्रा,जाहिर अंसारी,डीके सिंह, नवीन सिंह,कुमार संभव,राजू दास,वैभव सिन्हा,नवनीत नीरज,लक्ष्मण तिवारी,संतोष राय,संजय महतो, अक्षयवर प्रसाद,हुमायूं राजा,रवि चौबे,पप्पू कुमार तिवारी,बबलू दास,इम्तियाज अली,प्रियव्रत सिंह चौधरी,जितेश सिंह,जयप्रकाश चौहान,राहुल राज,मधु चौधरी,,प्रसाद निधि,भगवान दास, बनमाली गोप,पिंटू तुरी,रामदुलारी देवी,दिलीप मिश्रा,गंगा वाल्मीकि,प्रभाकर नोनिया,संजय सिंह चौधरी,जावेद रजा,आसिफ रजा,रमेश राय,रवि रंजन सिंह,दुर्गा रवानी,नाजिम आलम,कार्तिक घोष,रामजी भगत,मनोज सिंह,दिनेश यादव,विजय पासवान,प्रमोद चंद्रवंशी,भोला सिंह,रोहित वाही,विनोद शर्मा,संदीप कुमार,सरफुद्दीन अंसारी,अरविंद सैनी,सुभ्रबरन तिवारी,शाहबाज आलम,टीपी पांडे,कपिल देव प्रसाद,इकराम कुरैशी,जियाउल उत्तम मिश्रा,गोपाल दास,पवन रजक सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.