✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रेजरी जांच को लेकर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 7:09:38 PM

रांची(RANCHI):रांची में ट्रेजरी से जुड़े कथित अनियमितता के मामले को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “राजनीति से प्रेरित और भटकाने वाला” बताया है.कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कर रही है उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की जांच के लिए विभागीय समिति, सीआईडी और एसआईटी का गठन किया गया है, ताकि हर पहलू की गहराई से जांच हो सके.

 भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बिना पूरी जानकारी के आधे-अधूरे तथ्यों के आधार पर बयान दे रही है और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए, ताकि निष्पक्ष रिपोर्ट सामने आ सके.एसआईटी की समयसीमा को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस ने कहा कि जटिल वित्तीय मामलों की जांच में जल्दबाज़ी से ज्यादा जरूरी सटीकता और मजबूत सबूत होते है.इसलिए जांच को सही तरीके से पूरा किया जा रहा है.

भाजपा का उद्देश्य जांच नहीं, बल्कि राजनीति

कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की मांग करना उनके दोहरे रवैये को दिखाता है.पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य जांच नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेना है.बोकारो से जुड़े मामलों और अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस ने साफ किया कि यह पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, इसे किसी साजिश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.अंत में कांग्रेस ने कहा कि सरकार हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.पार्टी ने दोहराया कि वह पारदर्शिता और कानून के शासन के साथ खड़ी है.

Tags:RanchiNewsJharkhandPoliticsCongressBJPPolitical NewsTreasury CaseBreaking NewsIndia NewsJharkhand Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.