रांची (RANCHI): झारखंड प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल किया गया है. यह गठन 2016 के बाद 2022में हो रही है. हाल ही में नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को लेकर पार्टी के अन्दर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था, जिस पर एहतियातन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस की मजबूती के लिए कमिटी की घोषणा की है. झारखंड कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में 26 नेताओं को स्थान मिला हैं. वहीं कांग्रेस कोटे से बने चारों मंत्री को राजनीतिक मामले की समिति में जगह मिली हैं. गठन की गई नई कमिटी तत्काल प्रभाव से ही प्रभावी होंगी.
पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से स्वीकृति मिलने के बाद पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है. के सी वेणुगोपाल ने कहा कि गठन की गई विभिन्न कमिटियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी. इन कमेटियों में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए 11 लोगों को नामित किया गया हैं. वहीं पार्टी ने 35 जनरल सेक्रेटरी, 82 सेक्रेटरी बनाये हैं. प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमिटी में 33 नेताओं को स्थान दिया गया हैं. इसके अलावा 36 लोगों को आमंत्रित सदस्य के रूप में वर्किंग कमिटी में स्थान दिया गया हैं. राजनीतिक मामले की समिति का भी गठन किया गया है.
राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया गया है
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति का भी गठन किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से ही प्रभावी होगा. राजनीतिक मामलों की समिति में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम,मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, मधु कोड़ा , मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, अजय कुमार, प्रदीप बलमुचू , सुखदेव भगत, धीरज साहू, गीता कोड़ा , प्रदीप यादव , बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो,शहजादा अनवर , फुरकान अंसारी, के एन त्रिपाठी, दीपिका पांडेय सिंह, प्रमय झा, गौरव बल्लभ , ब्रजेन्द्र सिंह, कालीचरण मुंडा, भीम कुमार, संजय पासवान, मन्नान मलिक, चंद्रशेखर दुबे समेत 33 को स्थान मिला है.
.jpeg)