✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने पत्नी संग किया मतदान, पढे़ं लोगों से क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:03:02 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): आज झारखंड की कुल 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. आज कोल्हान की 14 सीट पर भी मतदान हो रहा है, जिसमें मशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट भी शामिल है. यहां से कांग्रेस से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार भी इस बार अपनी किस्मत आजमा रहे है.

सबसे पहले पत्नी संग किया पूजा अर्चना फिर किया मतदान

आज डॉ अजय कुमार ने अपनी पत्नी रीना आर्या के साथ सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के बूथ संख्या 148 पर मतदान किया.मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता को लोकतंत्र को मजबूत करने के ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए. उन्होंने लोगों से पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया.

पढे़ं डॉ अजय कुमार ने लोगो से क्या कहा 

डॉ अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर की जनता के अपार प्रेम और स्नेह उन्हें मिला है, विगत 30 वर्षो से जमशेदपुर पूर्वी की जनता जिस भय और आतंक के साये मे जी रहे थे उसे आज दूर करने का दिन है, उन्होंने कहा की भाजपा के अंदर भी कई गुणी नेतागण है और वो भी आतंक से छुटकारा पाना चाहते हैँ और इस कारण वें भी डॉ अजय कुमार को ही वोट कर रहे हैँ.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jharkhand electionKolhanDr.ajay kumarEast SinghbhumTrending newsVoting in JamshedpurCongress cJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.