✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजनीति नौटंकी कर रही है भाजपा, नहीं बच उनके पास विरोध का कोई मुद्दा : कांग्रेस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:12:46 AM

रांची(RANCHI): भाजपा की जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस का मानना है कि भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है. आक्रोश रैली को कांग्रेस ने नौटंकी बताया है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जब सत्ता में भाजपा थी तब भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी. इसके मंत्री की संपत्ति ग्यारह सौ गुना से अधिक बढ़ी. सत्ता में जब भाजपा थी, यहां के लोगों को छलने का काम किया गया था. यहां के लोगों को बेरोजगार करने का काम किया था.

"भाजपा के लोग बेरोजगार हो गए हैं" 

उन्होंने आगे कहा कि अब जब हेमंत सरकार जनता के मुद्दों पर काम कर रही है. सभी की मांगों को पूरा किया जा रहा है. लंबे समय से चली आर ही 1932 और ओबीसी आरक्षण की मांग को सुलझा लिया गया. नेतरहाट फ़ाइरिंग रेज का मामला खत्म कर दिया. युवाओं की सीधी नियुक्ति हो रही है. झारखंड विकास के पाठ पर बढ़ रहा है. यह सब काम भाजपा के लोगों को नहीं दिख रहा है. अब भाजपा के लोग बेरोजगार हो गए है. कोई मुद्दा बचा नहीं तो राजनीति नौटंकी करने में लगे हुए हैं. जनता सब जान चुकी है, 2024 में इन्हे जवाब देगी.                         

Tags:JharkhandPoliticsCongressBjpJan Aakrosh rallyjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.