✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, शामिल हुए प्रदेश और धनबाद के कांग्रेसी, जानिए क्या है उद्देश्य 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:31:55 PM

धनबाद(DHANBAD): बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से गुरुवार को शुरू हुई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने  भाजपा को निशाने पर लिया. कहा कि देश में भाजपा नफरत फैला रही है और कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है. यह यात्रा 1250 किलोमीटर की दूरी तय कर बोधगया में पूरी होगी. कांग्रेस के बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह यात्रा की अगुवाई कर रहे है. उन्हीं की सोच और पहल पर यह  यात्रा शुरू की गई है. अखिलेश कुमार सिंह फिलहाल अभी राज्यसभा सांसद है. राज्य तथा केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं .

पार्टी में नै ऊर्जा की संचार करने की कोशिश 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बिहार की कांग्रेस पार्टी में  नई ऊर्जा का संचार करने के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई है.  इस यात्रा में झारखंड के भी कांग्रेसी शामिल हुए. झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में धनबाद सहित प्रदेश से कांग्रेस  के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे. विधायक दीपिका सिंह पांडे, विधायक प्रदीप यादव भी इसमें शामिल हुए. विधायक दीपिका सिंह पांडे गाड़ियों के काफिला के साथ इस बहुउद्देशीय यात्रा में शामिल हुई. रांची से मानस सिन्हा ,संजय लाल पासवान पहुंचे थे.  

धनबाद के कांग्रेसी भी पहुंचे थे बांका 

धनबाद से कांग्रेस का एक दल भी इस यात्रा में शामिल हुआ. बिहार प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड के कांग्रेसियों से शामिल होने का अनुरोध भी किया था. धनबाद से वरीय कांग्रेस  नेता अशोक कुमार सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, गोपाल धारी, रिजवान खान, सुल्तान अहमद ,रविंद्र वर्मा, पंकज मिश्रा इस यात्रा में शामिल हुए थे. वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह सहित अन्य ने पदयात्रा भी की. और लोगों को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को बताया.  अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार से ही कटकर झारखंड अलग हुआ है, इसलिए झारखंड का अभी भी बिहार से लगाव  बना हुआ है और इसी वजह से हम लोग बहुउद्देशीय यात्रा में शामिल हुए है.  माना जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी.

 रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:bharat jodo yatracongress bharat jodo yatrarahul gandhi bharat jodo yatrabharat jodo yatra newsbharat jodo yatra livebharat jodo yatra rahul gandhibharat jodo yatra congressbharat jodo yatra biharbharat jodo yatra sonia gandhibharat jodo yatra todaybharat jodo yatra in biharrahul gandhi in bharat jodo yatrabharat jodo yatra live todaydhanbad newsdhanbad congress

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.