✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एनडीए के प्रत्याशी को जीत की बधाई देते हुए वर्तमान सरकार को लिया आड़े हाथ, जानिए कैसे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:39:27 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी. एनडीए के तमाम कार्यकर्ता नेताओं को रघुवर दास ने बधाई दी है. वहीं राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया लेते हुए रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार के विफलता के 3 साल को जनता ने आईना दिखाया, जिस तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं. 1932 खतियान लागू नहीं हुआ और झूठी खतियान यात्रा पूरे राज्य में चला रहे थे, उसका फल जनता ने उनको दिया है, जिस तरह 3 सालों में राज्य मे लॉयन ऑर्डर, भ्रष्टाचार, अवैध माइनिंग समेत अन्य विफलता को आज जनता ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया, हेमंत सोरेन जनता से किए वादे को 1 साल में पूरा करें, नही तो 24 में जनता हेमंत सोरेन को गद्दी से उठा कर फैकेगी. 

झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का दावा

वहीं अन्य 3 राज्यों के परिणाम पर रघुवर दास ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लोग पसंद करते हैं और उनके नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है. आज जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोग भरोसा करते हैं. उसी का परिणाम है कि आज इन चुनाव में देखने को मिला. आने वाले 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड में की सरकार बनेगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Chief Minister Raghuvar DasgovernmentJAMSHEDPUR NEWSJHARKHAND LATEST NEWSTHE NEWS POST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.