✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मलेन: धनबाद सीट को जीतने का लिया गया संकल्प 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:48:26 AM

धनबाद(DHANBAD):  इंडस्ट्रीज ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन , जोड़ाफाटक रोड, धनबाद में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी,  ओबीसी मोर्चा, धनबाद विधानसभा का  सामाजिक सम्मेलन हुआ.  कार्यक्रम की अध्यक्षता सह स्वागत भाषण शैलेश सिंह चंद्रवंशी, संचालन धनबाद महानगर महामंत्री राजेश गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन भूली मंडल अध्यक्ष डॉक्टर एमके वर्मा ने किया.  कार्यक्रम के संयोजक दिलीप सिंह चंद्रवंशी ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया.  शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि धनबाद लोकसभा चुनाव में धनबाद महानगर अपनी  टीम के साथ जी तोड़ मेहनत कर सीट जीतकर परचम लहरायेगी.   कार्यक्रम की शुरुवात धनबाद विधायक राज सिन्हा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर  की.  राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री  के मिशन को पूरा करने का आह्वाहन किया.    धनबाद लोकसभा उम्मीदवार ढुलू महतो के बड़े भाई शरद महतो ने ओबीसी वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला.  

 ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप यादव ने केंद्रीय संगठन के दिए गए लक्ष्य को धनबाद सीट जीतकर पूरा करने का आह्वान  किया.  उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र प्रजापति ने कहा कि  ओबीसी वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होंने वाली है.  प्रदेश मंत्री सह धनबाद लोकसभा प्रभारी अजय शर्मा ने कहा धनबाद लोकसभा के सभी विधानसभा में यह सामाजिक सम्मेलन मील  का पत्थर साबित होगा.  मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है.   ओबीसी आईटी सेल संयोजक सह धनबाद लोकसभा सह प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष २०४७ में भारत विकशित  राष्ट्र बनेगा.  जिसमे आईटी सेल की भूमिका महत्त्वपूर्ण होने वाली है.  कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह धनबाद लोकसभा चुनाव संचालन समिति के योगेंद्र यादव , पार्षद अंकेश राज, उचित महतो, कार्यसमिति सदस्य अनिल शर्मा, श्रवण राम चंद्रवंशी, धनबाद महानगर उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा, मीडिया सेल के जीराखान चंद्रवंशी, विकाश मंडल, मंडल अध्यक्ष गणों में संतोष सोनकर, भीम डे, सुनील कुमार, अजीत पोद्दार, अमित साव इत्यादि शामिल थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:Loksabha electionConference of BJP OBC MorchaDhanbad LoksabhaDhanbad Loksabha seatBJP OBC Morcha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.