✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो विधायक और पूर्व विधायक के बीच "शिकायती जंग": श्वेता सिंह ने समय मांगा तो बिरंची नारायण ने दिया पूरक शिकायती पत्र

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:16:46 AM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो की विधायक और पूर्व विधायक के बीच शुरू हुई "शिकायती जंग" में मंगलवार को श्वेता सिंह चास एसडीएम के सामने उपस्थित नहीं हुई. उनके प्रतिनिधि ने पक्ष रखने के लिए अगली तिथि की मांग की. विधायक प्रतिनिधि एसडीएम से मुलाकात कर अगली तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया. दूसरी ओर शिकायत करने वाले पूर्व विधायक ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना पक्ष रखा. उन्होंने साक्ष्य देकर दावा किया कि विधायक श्वेता सिंह ने चुनावी शपथ पत्र में कई जानकारियां छुपाई हैं. उनके पास चार वोटर आईडी और दो पैन कार्ड है. इसके अलावा बोकारो स्टील लिमिटेड और हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा आवंटित दो सरकारी आवासों का उल्लेख शपथ पत्र में नहीं किया गया है. सूचना के मुताबिक पूर्व विधायक ने चास एसडीएम को एक पूरक शिकायत पत्र भी सौंपा है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsबोकारोBokaro MLABokaro MLA sweta singhBiranchi NarayanPolitical newsPolitics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.